Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

आत्महत्या का प्रयास करने पर युवक के खिलाफ केस दर्ज

80
Tour And Travels

राजगढ़,30 अप्रैल(हि.स.)। सारंगपुर थाना क्षेत्र के बागकुंआ टंकी चौक पर रहने वाले युवक ने 9 माह पहले आत्महत्या करने के उद्देश्य से स्वंय पर कट्टे से फायर कर लिया था। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस ने विवेचना के आधार पर शुक्रवार को युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया।

पुलिस के अनुसार 9 जुलाई 2020 को बागकुंआ टंकी चौक पर रहने वाले बंटी उर्फ वंशीलाल पुत्र महेश मेवाड़ा ने आत्महत्या के उद्देश्य से स्वंय पर कट्टे से फायर कर लिया था। गोली लगने से वह गंभीर रुप से घायल हो गया। पुलिस ने विवेचना के आधार पर आरोपित के खिलाफ धारा 309, 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।