Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

महाकुंभ आई महिला की धारदार हथियार से हत्या, साथ आया व्यक्ति ने फरार, CCTV खंगाल रही पुलिस

36
Tour And Travels

प्रयागराज

महाकुंभ में स्नान के लिए आई एक महिला की उसके साथ आए अज्ञात व्यक्ति ने बुधवार की सुबह कथित तौर पर धारदार हथियार से हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। झूंसी थाना प्रभारी उपेंद्र सिंह ने बताया कि यह महिला एक पुरुष के साथ महाकुंभ आई थी और वह कुछ देर आराम करने के लिए आजाद नगर के एक मकान में रुकी थी।

उन्होंने बताया कि मकान में पहले से किराएदार रह रहे हैं और जब वे बुधवार सुबह स्नानगृह में गए तो उन्होंने वहां महिला को मृत पाया। सिंह ने बताया कि महिला की किसी धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई है। उन्होंने बताया कि महिला की उम्र करीब 35 वर्ष है और उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। सिंह ने बताया कि महिला के साथ आया व्यक्ति फरार है।

अधिकारी ने बताया कि महिला और उसके साथ आए व्यक्ति ने मकान में रुकने का अनुरोध करते हुए बताया था कि वे दिल्ली से आए हैं। सिंह ने बताया कि मकान मालिक कहीं दूर रहता है और मकान की देखरेख पड़ोस में दुकान चलाने वाला एक व्यक्ति करता है। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और फरार व्यक्ति की सीसीटीवी के जरिए पहचान की जा रही है।