Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

जंगल में कथा सुन रहे श्रद्धालुओं पर गिरा पेड़, आधा दर्जन लोग घायल

189
Tour And Travels

महराजगंज
उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में निचलौल वन रेंज के ढेसों जंगल  के बीच स्थित वनसत्ती माता मंदिर पर कथा का आयोजन चल रहा था। जहां पर कुछ लोग बैठकर कथा सुन रहे थे इसी बीच अचानक कथा सुन रहे लोगों पर एक पेड़ गिर गया।

इस दौरान पेड़ के चपेट में आकर छह लोग घायल हो गए।  हादसे के बाद मौके पर लोगों में चीख पुकार मच गई। वहीं लोगों की मदद से सभी घायलों को सीएचसी केंद्र निचलौल में भर्ती कराया गया। जहां पर डॉक्टरों ने तीन घायलों की हालत नाजुक देख प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, मिश्रौलिया गांव निवासी एक परिवार की ओर से निचलौल वन रेंज के जंगलों के बीच से होकर पुजारी बहुवर सड़क के किनारे स्थित वनसत्ती माता मंदिर पर कथा का आयोजन किया गया था। जहां पर पूजा पाठ के बाद लोग बैठकर कथा सुन रहे थे इसी बीच बगल में खड़ा एक सूखा जामुन का पेड़ कथा सुन रहे लोगों के ऊपर गिरा। इस दौरान पेड़ के चपेट में आकर राधिका (30) वर्ष, वीरेंद्र गौड़ (30), रीता गोंड(40) निवासी अहिरौली और रंभा देवी (40) निवासी पिपराइच इंदु (35) घायल हो गए हैं।

वहीं, घायल इंदु, राधिका और खुशी की हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। क्षेत्र में इस घटना को सुनकर हाहाकार मचा हुआ है। वहीं इस घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।