Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

हेमंत सोरेन सरकार के कैबिनेट विस्तार में कुल 11 मंत्रियों ने शपथ ली, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने दिलाई शपथ

89
Tour And Travels

रांची
झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार के कैबिनेट विस्तार में कुल 11 मंत्रियों ने शपथ ली है। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने राजभवन में सभी मंत्रियों को शपथ दिलाई है। इस दौरान सीएम हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन भी मौजूद थीं।

    झामुमो से 6, कांग्रेस से 4 और राजद से 1 मंत्री ने शपथ ले ली है
    मांडर से कांग्रेस विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने ली मंत्री पद की शपथ
    गिरिडीह से झामुमो विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने ली मंत्री पद की शपथ
    गोमिया से झामुमो से विधायक योगेंद्र प्रसाद ने ली मंत्री पद की शपथ
    महगामा से कांग्रेस विधायक दीपिका पांडे सिंह ने ली मंत्री पद की शपथ
    मधुपुर से झामुमो विधायक हफीजुल हसन ने हसनपुर से झामुमो विधायक हफीजुल हसन ने ली मंत्री पद की शपथ
    जामताड़ा से कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने ली मंत्री पद की शपथ
    झामुमो विधायक रामदास सोरेन ने मंत्री ने ली शपथ, खास जगह है कि रामदास सोरेन चंपई सोरेन की जगह विधायक बने हैं
    राजद विधायक संजय प्रसाद यादव ने ली मंत्री पद की शपथ
    बिश्नपुर सीट से झामुमो विधायक चमरा लिंडा ने ली मंत्री पद की शपथ
    चाईबासा से झामुमो विधायक दीपक बिरुआ ने ली मंत्री पद की शपथ
    छतरपुर से कांग्रेस विधायक राधाकृष्ण किशोर ने ली मंत्री पद की शपथ, राज्यपाल ने दिलाई शपथ
    स्टीफन मंरांडी ले रहे शपथ, राज्यपाल ने दिलाई शपथ, स्टीफन मरांडी प्रोटेम स्पीकर बनाए गए
    11 विधायक लेंगे मंत्री पद की शपथ
    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजभवन में मौजूद
    हेमन्त सोरेन पहुंचे राजभवन
     शपथ ग्रहण समारोह शुरू
     राजभवन में शपथ ग्रहण के लिए मंत्रियों का आना शुरू। शपथ ग्रहण के लिए प्रोटेम स्पीकर स्टीफन मरांडी भी पहुंचे
     
कांग्रेस को 4 मंत्री पद मिले हैं। कांग्रेस से विधायक इरफान अंसारी, दीपिका पांडे सिंह, शिल्पी नेहा तिर्की और राधाकृष्ण किशोर हेमंत कैबिनेट में मंत्री बने हैं। जबकि झामुमो से दीपक बिरुआ, हफीजुल हसन, रामदास सोरेन, योगेंद्र प्रसाद, सुदिव्य कुमार सोनू और चमरा लिंडा मंत्री बने हैं। रामदास सोरेन की बात करें तो उन्हें चंपई सोरेन की जगह पर मंत्री बनाया गया है। वहीं, आरजेडी से संजय प्रसाद यादव ने शपथ ली। जो गोड्डा से तीसरी बार विधायक बने हैं। उन्होंने बीजेपी के अमित मंडल को हराया था। संजय प्रसाद को लालू परिवार का करीबी माना जाता है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) को एक ही मंत्री पद मिला है। पार्टी ने 6 सीट पर चुनाव लड़ा था, जिनमें से 4 पर उसके उम्मीदवार विजयी हुए।

बता दें कि ‘इंडिया' गठबंधन के सबसे बड़े घटक झामुमो ने 43 सीट पर चुनाव लड़ा और 34 सीट जीतीं, जो विधानसभा चुनाव में पार्टी द्वारा जीती गई अब तक की सबसे अधिक सीट है। कांग्रेस को 16, राजद को चार और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी लेनिनवादी) (भाकपा-माले) लिबरेशन को दो सीट मिलीं। भाजपा ने 68 सीट पर चुनाव लड़ा, 21 सीट पर जीत हासिल की और विधानसभा में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन ने लगातार दूसरी बार झारखंड में सत्ता हासिल की और 81 सदस्यीय विधानसभा में 56 सीट हासिल की। भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को 24 सीट मिली।