Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

वाद्रा से एक शर्मसार करने वाला मामला: मुंबई में घर छोड़ने के बहाने पहले दी लिफ्ट, फिर नशीली दवा पिलाकर बनाया हवस का शिकार

41
Tour And Travels

मुंबई
मुंबई के वाद्रा से एक शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक लड़की को लिफ्ट देने के बहाने उसे नशे की दवा पिलाकर रेप किया गया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी ने पीड़िता को घर छोड़ने के बहाने लिफ्ट दी। इसके बाद पानी में नशे की दवा मिलाकर उसे पिला दिया, फिर उसके साथ रेप किया। लड़की ने आरोप लगाया कि जब वह होश में नहीं थी, तब दो लोग उसे अज्ञात स्थान पर ले गए और उसके रेप साथ किया।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने इस बारे में किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी है। घटना के बाद पीड़िता ने बांद्रा के निर्मल नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत की। पुलिस ने इस मामले में आरोपी फिरोज अब्दुल मोतिन खान समेत एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मोतिन खान को गिरफ्तार भी कर लिया है और दूसरे अज्ञात आरोपी की तलाश कर रही है।