Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

पानीपत के थाना इसराना के अंतर्गत गश्त कर रही पुलिस टीम पर गंडासी से हमला, पुलिस ने एक को मौके पर दबोच लिया

39
Tour And Travels

पानीपत
पानीपत के थाना इसराना के अंतर्गत गांव नौल्था के पास पुलिस की गाड़ी पर हमला करने का मामला सामने आया है। गांव नौल्था के पास डिडवाड़ी मोड़ पर पुलिस के दो सिपाही अपनी गाड़ी में दिन के समय गश्त कर रहे थे। उनके पास दो लड़के आऐ। जिनमें से एक के हाथ में गंडासी थी।  जब पुलिस ने उनको रोका और पूछा कि क्या बात है, तो बताया कि मेरे भाई को गोली मार दी है। पुलिस वालों ने उनकी दुकान पर जाकर पता किया, तो बात झूठी निकली। पुलिस ने कढ़ाई से पूछा तो उनमें से एक ने तैश में आकर पुलिस पर गंडासी से वार कर दिया।

मामले के अनुसार ASI सुबेराज और चालक भूपेंद्र सिंह अपनी गाड़ी पर गांव नौल्था के पास डिडवाड़ी मोड़ पर गश्त के दौरान खड़े थे। तभी दो युवक शराब के नशे में थे। हाथ में गंडासी लेकर गालियां देते हुए आ रहे थे। हमने उनको रोक कर पूछा कि क्या बात हुई, तो उन्होंने बताया कि मेरे भाई को हमारी दुकान पर गोली मार दी है। हमने उनके साथ जा करके उनकी दुकान पर देखा, तो वह बात झूठी निकली। तब हमने कड़ाई से पूछा कि क्या बात है। दोनों युवक तैश में आ गए और उनमें से एक ने हम पर गंडासी से वार किया। जिससे हम बाल-बाल बच गए और गंडासी गाड़ी के शीशे पर लगी। हमला करने के बाद वह भागने लगे, तो पुलिस ने एक को मौके पर दबोच लिया।

पुलिस ने बताया कि जब आरोपी से कड़ाई से उसका नाम पूछा तो उसने अपना नाम अजय उर्फ शक्तिमान पुत्र धर्मवीर सिंह गांव नौल्था बताया। भागने वाले युवक का नाम संदीप पुत्र राममेहर गांव नौल्था बताया। अजय उर्फ शक्तिमान को थाना इसराना लाकर और मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ASI सूबेराज, चालक भूपेंद्र सिंह के बयान पर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज की कर लिया है। वहीं दूसरे युवक की तलाश जारी है।