Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

पानीपत में रविंद्रा अस्पताल में सफाई कर्मचारी को एक बदमाश ने गोली मार दी, बढ़ता जा रहा क्राइम का ग्राफ

34
Tour And Travels

पानीपत
पानीपत शहर के मॉडल टाउन स्थित रविंद्रा अस्पताल में सफाई कर्मचारी को एक बदमाश ने गोली मार दी। आरोपी बिना वजह अस्पताल में घुसने की कोशिश कर रहा था। जिसे सफाई कर्मी ने रोक दिया। रोकने से तैश में आकर बदमाश ने पिस्तौल निकाल कर उसकी ओर गोली चला दी। जो सफाई कर्मचारी की गर्दन में जा लगी। मामले की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस व डीएसपी सतीश वत्स मौके पर पहुंचे।

जानकारी के अनुसार रात के समय दो युवक अस्पताल आए और उन्होंने सफाई कर्मचारी को कागजात गुम होने की बात सफाई। कर्मचारी से पूछा कि अपने कागजात देखे हैं क्या। जिस पर उसने मना कर दिया। इसी बात को लेकर आरोपियों से सफाई कर्मचारी के साथ कहासुनी हो गई। इसके बाद आरोपी तैश में आ गया और उसने गोली चला दी। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गया। वहीं खून से लथपथ हालत में सफाई कर्मचारी को तुरंत उपचार के लिए ऑपरेशन थिएटर में भर्ती किया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है।

डीएसपी सतीश शास्त्री जानकारी देते हुए बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और आरोपियों के पकड़ने के लिए कई टीमों का गठन किया गया है जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा घायल के प्रिजन मौके पर पहुंच गए हैं जैसे ही शिकाई देंगे फिर दर्ज कर ली जाएगी। फिलहाल पुलिस द्वारा आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।