Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

गुरु धामों के दर्शन के लिए 342 सिख श्रद्धालुओं का जत्था कुरुक्षेत्र से पाकिस्तान के लिए रवाना

29
Tour And Travels

कुरुक्षेत्र
गुरु धामों के दर्शन के लिए 342 सिख श्रद्धालुओं का जत्था आज कुरुक्षेत्र से पाकिस्तान के लिए रवाना किया गया है। कुरुक्षेत्र गुरुद्वारा छठी पातशाही से झंडी दिखाकर बस को रवाना किया गया। सिख तीर्थयात्रियों को 2 अलग-अलग बसों में भेजा गया है। सिख गुरु धामों के दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालु काफी उत्साहित नजर आ रहे थे।

कुरुक्षेत्र के गुरुद्वारा छठी पातशाही से 342 सिख श्रद्धालुओं का जत्था आज पाकिस्तान में गुरु धामों के दर्शन के लिए रवाना कर दिया गया है। इस जत्थे को हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भूपेंद्र सिंह असंध ने झंडी दिखाकर रवाना किया गया। सिख श्रद्धालु कल वाघा बॉर्डर के जरिए पाकिस्तान में करेंगे प्रवेश। पाकिस्तान में बैसाखी पर्व मनाने जाने वाले सिख श्रद्धालु 19 अप्रैल को करेंगे वतन वापसी।

पहली बार इतनी संख्या में जा रहे हैं श्रद्धालु
पाकिस्तान में बैसाखी पर्व सृजन दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। श्रद्धालुओं ने कहा कि उन्हें पहली बार अपने गुरु धामों का दर्शन करने का मौका मिल रहा है और उन्हें बेहद खुशी है कि आज वह अपने गुरु धाम दर्शन के लिए जा रहे हैं। बता दें कि पहली बार हरियाणा से इतनी संख्या सिख श्रद्धालुओं का जत्था रवाना किया गया है।