Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

हरियाणा में साढ़े चार साल की बच्ची को मिला नया जीवन, बच्ची के दिल का निःशुल्क ऑप्रेशन हो पाया

25
Tour And Travels

कुरुक्षेत्र
पिछले दिनों राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम द्वारा ग्राम पंचायत खिदरपुरा की साढ़े 4 वर्ष की बच्ची लवी पुत्री नसीब के दिल के छेद का निःशुल्क ऑप्रेशन पी.जी.आई. चंडीगढ़ में करवाया गया जो कि जन्मजात दिल में छेद से ग्रसित थी। बच्ची के पिता ने खुलासा किया कि हरियाणा सरकार द्वारा चलाए जा रहे इस कार्यक्रम की बदौलत उनकी बच्ची के दिल का निःशुल्क ऑप्रेशन हो पाया है। वास्तव में उन्हें तो यह पता ही नहीं था कि उनके बच्चे के दिल में छेद है।

हुआ यूं कि एक दिन राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम मथाना की टीम उनकी आंगनबाड़ी में आई तो उन्होंने बच्चे की स्वास्थ्य जांच कर दिल में छेद होने के बारे में बताया। उसके बाद कुरुक्षेत्र के एक अस्पताल में प्रारंभिक जांच के लिए भेजा, जहां से चिकित्सक की सलाह अनुसार उन्हें पी. जी. आई. चंडीगढ़ भेजा गया। पी.जी.आई. चंडीगढ़ में उनके बच्ची का बिना पैसों के ऑप्रेशन हो गया और अब उनका बच्चा अच्छे से दैनिक जीवन के क्रिया-कलाप कर पा रहा है। डा. सुरेश शर्मा ने आमजन से आग्रह किया है कि जब भी राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम उनके क्षेत्र की आंगनबाड़ी में आती है तो वे अपने बच्चों को उस दिन आंगनबाड़ी में जरूर लाएं और अपने बच्चों की स्वास्थ्य जांच करवाएं।