Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

बराती से भरी बस और ट्रक के बीच भीषण टक्कर, एक दर्जन से अधिक लोग हुए घायल

48
Tour And Travels

समस्तीपुर

जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में बराती से भरी बस और ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गया, जिसमें एक दर्जन से अधिक बाराती गंभीर रूप से जख्मी हो गए है. घटना के बाद की चीख पुकार मच गया. स्थानीय लोगों की मदद से सभी जख्मी को उपचार के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल और निजी अस्पताल में भेजा गया है.

कई लोग हुए घायल
घटना के संबंध में बताया जाता है कि सारा रंजन थाना क्षेत्र के एक गांव से विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सिवान चौक बाराती बस लौट रही थी. इसी दरमियान उजियारपुर थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर बरांडा मोहन चौक के समीप ट्रक और बस की भीषण टक्कर हो गई, जिसमें एक दर्जन से अधिक बाराती गंभीर रूप से जख्मी हो गए है.