Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

पुलिस नाका पर तैनात होमगार्ड को तेज रफ्तार डंपर ने कुचला, मौके पर हुई मौत, चालक के खिलाफ केस दर्ज

52
Tour And Travels

चरखी दादरी
हरियाणा में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला चरखी दादरी से सामने आया जहां पुलिस नाका पर तैनात होमगार्ड को तेज रफ्तार डंपर ने कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक यह हादसा दादरी-दिल्ली रोड एनएच 334बी पर गांव इमलोटा में पुलिस नाका पर हुआ। पुलिस ने हादसे में मृतक 40 वर्षीय होमगार्ड देवेंद्र कुमार के शव को दादरी के सिविल अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में पहुंचे सांसद धर्मबीर सिंह के समक्ष परिजनों ने दुखड़ा रोया। परिजनों ने मृतक होमगार्ड के बेटे को सरकारी नौकरी व आर्थिक सहायता की मांग की है। गांव रावलधी निवासी देवेंद्र कुमार करीब 15 वर्षों से होमगार्ड में तैनात था।