Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और सीएम योगी ने संगम में लगाई आस्था की डुबकी

48
Tour And Travels

प्रयागराज

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा शनिवार को प्रयागराज पहुंचे। सीएम योगी आदित्यनाथ ने नड्डा का स्वागत किया। इसके बाद नड्डा ने संगम में डुबकी लगाई। उनके साथ सीएम योगी आदित्यनाथ के अलावा डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, नंद गोपाल गुप्ता नंदी, पूर्व मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह, महापौर गणेश केसरवानी, संतोष दास सतुआ बाबा आदि रहे।

इस दौरान उत्तर प्रदेश के डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी मौके पर उपस्थित थे। उन्होंने भी नड्डा के साथ संगम में डुबकी लगाकर धार्मिक आस्था का पालन किया। महाकुंभ मेले में यह दृश्य लोगों के बीच खासा आकर्षण का केंद्र बना।