Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर नीतीश कुमार पर तेजस्वी यादव ने बड़ा बोला हमला

41
Tour And Travels

 बिहार

 बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के वरिष्ठ नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला करते हुए कहा है कि प्रदेश में अपराध चरम पर है और सरकार बेसुध है।

तेजस्वी यादव ने एक बार फिर से बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर नीतीश कुमार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने बुधवार को बिहार में कानून व्यवस्था के मुद्दे को लेकर नीतीश कुमार और उनकी सरकार पर निशाना साधते हुए सोशल मीडिया साइट एक्स एक पोस्ट शेयर किया है। तेजस्वी ने इसको लेकर क्राइम बुलेटिन जारी किया है। तेजस्वी ने जनवरी माह की बिहार की अलग-अलग अपराध 137 की घटनाओं का जिक्र किया है।

    𝟏. दरभंगा में युवक की गोली मारकर हत्या
    𝟐. कैमूर के भभुआ थाना क्षेत्र में पुलिस जवान की हत्या
    𝟑. सासाराम में डबल मर्डर,… pic.twitter.com/8uXghYzYYD — Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) February 19, 2025

"बेसुध है सरकार..बिहार में खून की बहार"
नेता प्रतिपक्ष ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा, बेसुध है सरकार। बिहार में खून की बहार! बिहार में एनडीए की पांच पार्टियों के सौजन्य से चल रहे राक्षस राज में घटित जनवरी माह की चंद प्रमुख घटनाएं। इसके बाद उन्होंने करीब 137 घटनाओं का जिक्र किया। जिसमें भोजपुर, दरभंगा, वैशाली, मुजफ्फरपुर, रोहतास सहित कई जिलों के अपराधिक घटनाएं शामिल हैं।