Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

नगर निगम के द्वारा विकास कार्यों की अपेक्षा और अकर्मण्यता के खिलाफ धरना

25
Tour And Travels

 धनबाद

 भारतीय जनता पार्टी बरटांड़ मंडल की ओर से आज नगर निगम धनबाद कार्यालय के समक्ष धरना दिया गया। धरनार्थियों ने बताया कि नगर निगम के द्वारा विकास कार्यों की अपेक्षा और अकर्मण्यता के खिलाफ यह धरना है।

धरना में मुख्य रूप से शामिल हुए विधायक राज सिन्हा ने कहा कि जिले में विकास कार्य पूरी तरह से अवरुद्ध है। कहीं नाली तो कहीं सड़क और कहीं स्ट्रीट लाईट की समस्या है। कई जगह हाई मास्क लाईट की आवश्यकता है। नालियों की सफाई नहीं हो रही है। गर्मी अब कुछ ही दिनों में दस्तक देने वाली है और नगर निगम की ओर से पेयजल व्यवस्था को सुचारू करने को लेकर कोई तैयारी नहीं है। ऊंचे स्थानों पर सप्लाई पानी नहीं पहुंच पा रही है। कई सड़के हैं जो कि चलने लायक नहीं रह गई है।

राज सिन्हा ने कहा कि कई बार इन सब मामलों को लेकर पत्राचार भी किया गया। बावजूद कोई प्रयास नहीं हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि सीओ कार्यालय में भी भ्रष्टाचार चरम पर है। यह आंदोलन का प्रथम चरण है और आगे भी उग्र आंदोलन होगा। उन्होंने कहा कि धनबाद में व्याप्त भ्रष्टाचार के मामले विधानसभा में भी उठाये जायेंगे।