Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

जालंधर में बेहद ही शर्मानक घटना, 14 साल की लड़की को हवस का शिकार बनाया, मामला दर्ज

42
Tour And Travels

जालंधर
जालंधर में बेहद ही शर्मानक घटना सामने आई है, जहां एक 14 साल की लड़की को हवस का शिकार बनाया गया। मिली जानकारी के अनुसार लड़की के साथ उसके मौसेरे भाई ने सभी हदें पार की और फरार हो गया। घटना जालंधर के लांबड़ा से सामने आई है। बताया जा रहा है कि लड़की होशियारपुर के हरियाणाा थाना क्षेत्र की रहने वाली है।

जालंधर देहात थाना लांबड़ा ने राकेश कुमार पुत्र गुरनाम राम निवासी गांव फोलड़ीवाल के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। उक्त मामले संबंधी पीड़ित लड़की के पिता ने थाना लांबड़ा को बताया कि वह मूल रूप से हरियाणा (होशियारपुर) का रहने वाला है। परिवारिक विवाद के चलते बेटी अपनी नानी के घर गांव कादियां, लांबड़ा रहने गई थी। वहीं उसकी मौसी का परिवार भी उसी गांव में रहता था। इसी बीच उसके मौसेरे भाई ने उसके साथ शर्मनाक घटना को अंजाम दिया।

जानकारी के मुताबिक घटना 5 फरवरी की है। आरोपी ने जबरदस्ती घर में घुस लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद लड़की ने अपने पिता को पूरा बात बताई। जिसके बाद पिता ने लांबड़ पहुंचकर  मामला दर्ज करवाया। लड़की को सिविल अस्पताल जालंधर से मेडिकल करवाया और गत दिन आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। फिलहाल पुलिस द्वारा आरोपी की तलाश की जा रही है।