Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

जींद से कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट एक्शन मोड़ में दिखाई दी, जल्द काम पूरा करने के दिए निर्देश

28
Tour And Travels

जींद
आज कल जींद से कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट एक्शन मोड़ में दिखाई दे रही है। वह इगराह गांव में पहुंची यहां विनेश फोगाट के सामने 300 मीटर का रास्ता नहीं बनने पर ग्रामीणों ने दुखड़ा रोया। समस्या सुनने के बाद तुरंत पीडब्ल्यूडी अधिकारी को फोन लगाया। विनेश ने अधिकारी से कहा कि 6 महीने से काम क्यों पेंडिंग है। जल्द से जल्द काम पूरा कराने की बात कही।

गौरतलब है कि इगराह गांव में 300 मीटर का मेन रास्ता है, जहां थोड़ी सी बारिश होने पर पैदल निकलना मुश्किल हो जाता है।  विनेश फोगाट ने गांव के लोगों को आश्वासन दिया गया है कि जल्द गांव की समस्या को दूर किया जाएगा।