Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना पर चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस दिखी Action में, चालान पर चालान काटने में लगी

31
Tour And Travels

चंडीगढ़
चंडीगढ़ के वाहन चालकों के लिए जरूरी खबर है। दरअसल, ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना पर चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस वाहन चालकों के चालान पर चालान काटने में लगी हुई है। चालान काटने के लिए कांस्टेबल से लेकर इस्पैक्टर को टारगेट मिला है। दूसरे राज्यों से आने वाले वाहनों और ई रिक्शा को रोक धड़ल्ले से चालान काटे जा रहे हैं।

एक महीने में इंस्पैक्टर करीब 200 चालान काटने में लगे हुए हैं। उस समय के चालान देखकर अन्य इंस्पैक्टर भी चालान करने में लग पड़े है। कई इंस्पैक्टरों ने अपनी मशीन अपने ड्राइवर और गनमैन को दे दी, ताकि चालान की संख्या पूरी कर सकें। इससे पहले चालान कम करने पर कई पुलिसकर्मियों को नोटिस तक मिले चुके हैं। नोटिस से बचने के लिए पुलिसकर्मियों ने चालान काटना शुरू कर दिया था। इसके अलावा वीडियो कैमरे पर ड्यूटी करने वाले जवानों को लाइट प्वाइंट पर खड़े होकर करीब 200 वाहन चालकों को ट्रैफिक उल्लंघना करते हुए कैद करना है। ओवरस्पीड रडार के  नाके लगाने  वाले पुलिसकर्मियों को 50 से ज्यादा  वाहन चालकों को ओवरस्पीड  में कैद  करना है।

2024 में 9 लाख 68 हजार चालान किए
ट्रैफिक पुलिस ने 2024 में 9 लाख 68 हजार ट्रैफिक चालान किए हैं। पुलिस ने ट्रैफिक चालानों से 22 करोड़ 69 लाख रुपए जुर्माना वसूल कर किया था। 2023 में ट्रैफिक पुलिस ने 10 करोड़ 35 लाख रुपए जुर्माना वसूल किया था। चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस 1 लाख 40 हजार 286 चालान ऑन-द-स्पॉट प्रवर्तन उपकरणों द्वारा किए गए। सी.सी.टी.वी. कैमरों के जरिए आठ लाख 28 हजार 672 चालान हुए थे। रेड लाइट जम्प के सबसे अधिक 4 लाख 89 हजार 382 चालान काटे थे। इसके अलावा तेज रफ्तार वाहन के एक लाख 45 हजार 307 चालान और बिना हैलमेट के सवारियों को 84,616 चालान जारी किए थे।