Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

भारतमाला परियोजना के तहत तीन नए हाईवे बनने से कई गांवों के लोग होंगे मालामाल

36
Tour And Travels

हरियाणा
भारतमाला परियोजना के तहत हरियाणा और पंजाब में तीन नए हाईवे बनने जा रहे हैं। केंद्र ने इन तीनों नेशनल हाईवे के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। ये हाईवे बनने से लोगों का सफर आसान होगा, साथ ही जमीन की कीमतों में भी बढ़ौतरी होगी। यह हाईवे पानीपत से डबवाली, हिसार से रेवाड़ी और अम्बाला से दिल्ली हाईवे के बीच बनाए जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक अंबाला और दिल्ली के बीच नया हाईवे बनने के बाद चंडीगढ़ और दिल्ली के बीच की यात्रा का समय 2 से 2.5 घंटे तक कम हो जाएगा। ये हाईवे यमुना के किनारे से होकर गुजरेगा। इसके अलावा पानीपत से डबवाली तक बनने वाला दूसरा हाईवे विभिन्न शहरों से होकर गुजरेगा। जिनमें डबवाली, कालांवाली, रोरी, सरदूलगढ़, हंसपुर, रतिया, भूना, सन्याणा, उकलाना, लितानी, उचाना, नगूरां और शिठोन जैसे इलाके शामिल है। इससे हरियाणा, दिल्ली, पंजाब और जम्मू-कश्मीर तक यातायात बेहतर होगा।