Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

महाकुंभ में शिवांगी जोशी, संगम में लगाई डुबकी

30
Tour And Travels

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में जारी महाकुंभ में सितारों का भी मेला लगा है। राजकुमार राव से लेकर पंकज त्रिपाठी तक संगम में आस्था की डुबकी लगा चुके हैं। अब टीवी की फेमस एक्ट्रेस शिवांगी जोशी ने भी सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए हैं, जिनमें वो फैमिली संग नजर आ रही हैं। उन्होंने महाकुंभ में डांस भी किया और घाट पर बैठकर आरती भी देखी।

शिवांगी जोशी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- महाकुंभ 2025। उनके पोस्ट पर फैंस रिएक्ट कर रहे हैं। एक ने लिखा, 'नायरा की याद आ गई।' दूसरे ने कॉमेंट किया, 'हर हर महादेव।'

शिवांगी ने महाकुंभ में दी परफॉर्मेंस
एक फोटो में शिवांगी संगम में डुबकी लगा रही हैं। दूसरे में वो स्वामी कैलाशानंद गिरी का आशीर्वाद ले रही हैं। अन्य पोस्ट में उन्होंने अपनी पूरी फैमिली संग पोज दिया। उन्होंने घाट पर आरती देखी और महाकुंभ में डांस परफॉर्म भी किया।

सेलेब्स ने संगम में लगाई डुबकी
हाल ही में पंकज त्रिपाठी ने अपनी पूरी फैमिली के साथ संगम में स्नान किया। इनके अलावा राजकुमार राव अपनी वाइफ पत्रलेखा संग प्रयागराज पहुंचे थे। उन्होंने ये भी कहा था कि अगर कोई कहानी मिलती है तो वो फिल्म भी जरूर बनाएंगे। हिना खान बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल ने भी संगम में डुबकी लगाई। इनके अलावा हेमा मालिनी, साउथ एक्ट्रेस श्रीनिधि शेट्टी, भोजपुरी स्टार्स दिनेश लाल यादव निरहुआ, आम्रपाली दुबे, नीना गुप्ता,संजय मिश्रा, अनुपम खेर भी संगम में डुबकी लगा चुके हैं। हॉलीवुड के फेमस सिंगर क्रिस मार्टिन भी गर्लफ्रेंड डकोटा जॉनसन के साथ महाकुंभ पहुंचे थे।