Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

अवैध संबंध में बाधा बन रहा थी पत्नी, पति ने करवा दी हत्या

23
Tour And Travels

 चंपारण

 बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के बलथर थाना क्षेत्र में एक महिला की हत्या के मामलेमें पुलिस ने उसके पति समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक डा. शौर्य सुमन ने शनिवार को बताया कि शुकवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि बलथर थाना के सड़किया टोला में मुमताज गद्दी के घर धावा बोलकर अपराधियों ने उसकी पत्नी रिजवाना खातून की गोली मारकर हत्या कर दी है। वहीं प्रतिरोध करने पर मुमताज गद्दी को भी गोली मारकर घायल कर दिया गया है। घटना के उद्भेदन के लिए नरकटियागंज के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया। विधि विज्ञान प्रयोगशाला (FSL) की टीम एवं डॉग स्कवायड की टीम ने भी निरीक्षण कर साक्ष्य संग्रह किया। मामला प्रथम दृष्टया में ही संदिग्ध लगा।