Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

जबलपुर में लोकायुक्त ने सहायक शिक्षक हरिशंकर दुबे के घर पर छापामार कार्रवाई की, आय से ज्यादा संपत्ति मिलने का अनुमान

44
Tour And Travels

जबलपुर
मध्य प्रदेश के जबलपुर में लोकायुक्त ने सहायक शिक्षक हरिशंकर दुबे के घर पर छापामार कार्रवाई की। घर के साथ फार्म हाउस पर भी रेड की गई। कार्रवाई में आय से 100 प्रतिशत अधिक संपत्ति मिलने का अनुमान है।

हरिशंकर दुबे, सिहोरा विधानसभा क्षेत्र के बरखेड़ा ग्राम में सहायक शिक्षक के पद पर पदस्थ हैं। लोकायुक्त को उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की शिकायत मिली थी। जिसके बाद इसकी जांच की और सत्यता पाए जाने के बाद एक टीम ने आज सुबह छापामार कार्रवाई की।  लोकायुक्त DSP दिलीप झरवड़े ने बताया कि शिक्षक का कार्यकाल 40 वर्षों का है। दस्तावेज की जांच की जा रही है। मामले की विवेचना जारी है।