Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

फतेहगढ़ जिले में 14 यात्रियों को ले जा रहे एक सवारी वाहन नहर में गिरी, एक की मौत, 11 लोग बहे

36
Tour And Travels

चंडीगढ़
हरियाणा के फतेहगढ़ जिले में 14 यात्रियों को ले जा रहे एक सवारी वाहन के भाखड़ा नहर में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 11 लोग बह गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि एक व्यक्ति और 11 वर्षीय लड़के को बचा लिया गया। बचाव अभियान जारी है।

पुलिस ने बताया कि घटना शुक्रवार रात रतिया के सरदारेवाला गांव में हुई जब क्षेत्र में घना कोहरा छाया हुआ था। पुलिस ने बताया कि वाहन में सवार अधिकतर यात्री महमारा गांव के थे और वे पंजाब के फाजिल्का जिले के एक गांव में शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे।

उन्होंने बताया कि जब ‘क्रूजर’ वाहर सरदारेवाला गांव के पास पहुंचा तो घने कोहरे के कारण दृश्यता कम होने की वजह से चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और वाहन भाखड़ा नहर में जा गिरा।

एक अधिकारी ने बताया, ‘हमने एक व्यक्ति का शव बरामद कर लिया है। लापता 11 यात्रियों का पता लगाने के प्रयास जारी हैं।’ अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल और गोताखोरों की टीमें बचाव अभियान चला रही हैं।