Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

फिल्म ‘एसएसएमबी 29’ के लिए प्रियंका को दिए जा रहे 30 करोड़ रुपये!

31
Tour And Travels

मुंबई

ग्लोबल स्टार एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड के बाद, इंडियन सिनेमा में वापस आ रही हैं. करीब नौ सालों के लंबे इंतजार के बाद, उन्होंने एक इंडियन फिल्म साइन की है. वो साउथ के मास्टर डायरेक्टर एस.एस.राजामौली की आने वाली फिल्म 'एसएसएमबी 29' में कास्ट हो चुकी हैं.

फिल्म में प्रियंका, तेलुगु सुपरस्टार महेश बाबू के साथ नजर आने वाली हैं. लेकिन इस बीच कुछ खबरें ऐसी आ रही हैं जिसे सुनकर किसी का विश्वास कर पाना लगभग नामुमकिन सा हो गया है. माना जा रहा है कि प्रियंका को फिल्म में काम करने की भारी भरकम फीस मिल रही है.

कुछ रिपोर्ट्स की मानी जाए, तो फिल्म 'एसएसएमबी 29' के लिए प्रियंका को 30 करोड़ रुपये दिए जा रहे हैं. जो किसी भी इंडियन एक्ट्रेस की फिल्म की फीस से कई गुना ज्यादा है. इससे पहले दीपिका पादुकोण को फिल्म 'पद्मावत' के लिए फीस के तौर पर 13 करोड़ रुपये मिले थे. जो उस समय किसी भी फीमेल एक्ट्रेस की सबसे ज्यादा फीस मानी जाती थी. वहीं फिल्म में काम कर रहे मेल एक्टर्स रणवीर सिंह और शाहिद कपूर को 10-10 करोड़ रुपये मिले थे. अब दीपिका के बाद, प्रियंका को सबसे ज्यादा फीस मिल रही है जिसके बाद वो टॉप पेड एक्ट्रेसेज की लिस्ट में टॉप पर आ गई हैं.

प्रियंका का स्टार पावर काफी है, उनकी फैन फॉलोइंग अब इंटरनेशनल भी है. उन्होंने हॉलीवुड के कई सारे प्रोजेक्ट्स में काम किया है जो सुपरहिट साबित हुई हैं. अब उनकी राजामौली की फिल्म में एंट्री होने से फिल्म का लेवल इंटरनेशनली भी बढ़ गया है. बात करें फिल्म 'एसएसएमबी 29' की तो इस फिल्म में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा के अलावा साउथ एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन भी दिखाई देंगे. माना जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग अप्रैल में शुरू होगी और इसे रिलीज 2027 में किया जाएगा.

'बॉलीवुड में नहीं मिली कभी एक जैसी फीस'
एक पुराने इंटरव्यू में प्रियंका ने कहा था कि उन्हें बॉलीवुड में कभी अपने मेल को-स्टार के जितने पैसे नहीं मिले हैं. उन्होंने करीब 22 साल और 60 फिल्मों में काम किया लेकिन उन्हें हमेशा अपने मेल को-स्टार से कम ही पैसा दिया गया.

एक्ट्रेस ने कहा- मुझे बॉलीवुड में कभी एक समान पैसा नहीं दिया गया. मुझे हमेशा मेरे मेल कोस्टार की फीस का 10% ही मिला. बॉलीवुड में पैसा मिलने का गैप काफी बड़ा है. और बहुत सारी एक्ट्रेसेज इन सबसे डील करती हैं. मैं भी इससे डील करूंगी अगर मैं अभी बॉलीवुड में किसी मेल कोस्टार के साथ काम करती हूं. मेरे समय की फीमेल एक्टर्स ने कोशिश की कि हमें एक जैसे पैसे मिलें. हमने पूछा लेकिन उन्होंने कभी नहीं दिए गए.