Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

घर से साबुन बनाकर लखपति बनीं हरियाणा की ये महिला, हर मुश्किल को किया पार

39
Tour And Travels

फरीदाबाद
हरियाणा सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाएं वरदान साबित हो रही है। फरीदाबाद में लगे सरस मेले में ऐसी कई महिलाएं आई हुई हैं, जो अपने साथ-साथ कई और महिलाओं के परिवार का भरण पोषण कर रही है। इसी कड़ी में पंचकूला से आई मीनू शर्मा भी अपने प्रोडक्ट को लेकर आई हुई है।मीनू शर्मा साबुन बनाती है। इसके तहत उन्होंने अपने साथ-साथ कई महिलाओं को रोजगार भी दिया है।आजीविका कमीशन से जुड़कर मीनू शर्मा लखपति दीदी बन चुकी है।
 
मिडिया से बातचीत में मीनू शर्मा ने बताया कि वे पंचकूला जिले से इस मेले में पहुंची हैं। अब होममेड साबुन को लेकर इस मेले में पहुंची है. आजीविका मिशन के तहत वे साबुन बनाती हैं। मीनू ने बताया कि मैंने साबुन बनाने वाली ट्रेनिंग पंचकूला में ही ली और 2019 से घर से ही साबुन बनाने लगी।साबुन बनाने के बाद मैंने कुछ इस्तेमाल किया और उसके बाद पड़ोसियों को भी साबुन इस्तेमाल करने के लिए कहा, जिसके बाद सभी को साबुन पसंद आने लगा और फिर घर पर ही रहकर साबुन बनाने लगी।धीरे-धीरे मेरे साथ 10,12 महिलाएं भी जुड़ गई, जिनका भरण पोषण इसी काम से हो रहा है।
 
मीनू शर्मा ने बताया कि उन्हें इस काम के शुरुआत में काफी दिक्कतों का सामना भी करना पड़ा. लेकिन मुश्किलों को पार करती गई और काम में आगे बढ़ती गई। मीनू ने बताया कि वैसे तो लोग अभी भी ताने मारते हैं, लेकिन मैं किसी की नहीं सुनती। कुछ अच्छा करोगे तो लोग ताने मारेंगे।. इसी सोच के साथ मैं आगे बढ़ती गई।मेरे घरवालों का हमेशा ही सपोर्ट रहा।