Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सीमेंट संयंत्र इकाई में हुई दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया

29
Tour And Travels

भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पन्ना जिले की अमानगंज तहसील में सेमरिया थाना क्षेत्र में स्थित जेके सीमेंट संयंत्र इकाई में निर्माणाधीन छत शंटिंग गिर जाने से हुई दुर्घटना पर दु:ख व्यक्त किया है। यह घटना गुरूवार 30 जनवरी को हुई है जिसमें 4 व्यक्तियों की असामयिक मृत्यु हो गई है। इनमें से तीन व्यक्ति बिहार के पूर्णिया जिले के निवासी हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस दुर्घटना की विस्तृत जानकारी प्राप्त की और प्रभावित परिवारों को आवश्यक सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए। कमिश्नर सागर डॉ. वीरेंद्र सिंह रावत ने पवई विधायक श्री प्रह्लाद लोधी, सीमेंट संयंत्र के महाप्रबंधक, डीआईजी छतरपुर और पन्ना जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चर्चा कर प्रभावित परिवारों को सहायता राशि प्रदान करने की कार्यवाही की है। इस दुर्घटना में मृत व्यक्तियों के परिजन को सीमेंट संयंत्र प्रबंधन की ओर से 18-18 लाख रुपए एवं बीमा राशि चार लाख रुपए सहित 50-50 हजार रुपए अंत्येष्टी सहायता के रूप में प्रदान किए जा रहे हैं। इसके साथ ही दुर्घटना में घायल 15 व्यक्तियों को एक-एक लाख रुपए की सहायता राशि उपचार व्यय, उपचार की अवधि का वेतन और परिवहन व्यय भी सीमेंट संयंत्र इकाई द्वारा प्रदान किया जाएगा।