Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

99 वर्षीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री नागर ने जनसम्पर्क विभाग की प्रदर्शनी को देखा

22
Tour And Travels

99 वर्षीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री नागर ने जनसम्पर्क विभाग की प्रदर्शनी को देखा

श्री नागर ने की राज्य सरकार के कार्यों की सराहना

भोपाल

गणतंत्र दिवस पर भारत पर्व कार्यक्रम में जनसंपर्क विभाग द्वारा उज्जैन के महाकवि कालिदास संस्कृत अकादमी में प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी का अवलोकन 99 वर्षीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री प्रेमनारायण नागर द्वारा किया गया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री नागर को राज्य सरकार द्वारा जननायकों के नाम पर विश्वविद्यालयों के शुभारंभ की योजना की जानकारी दी गई। स्वंतत्रता संग्राम सेनानी श्री नागर ने देश के स्वतंत्रता संग्राम के नायकों को उचित सम्मान देने की सराहना की। उन्होंने सभी से देशभक्ति और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना के साथ जीवनपर्यंत राष्ट्र सेवा करने को कहा।

    उल्लेखनीय है कि लोकतंत्र के महापर्व गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित भारत पर्व कार्यक्रम में जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रतिवर्ष राज्य सरकार की योजनाओं पर केन्द्रित चित्र प्रदर्शनी लगायी जाती है।