Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

मंत्री कुशवाह ने 76वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ दी

29
Tour And Travels

भोपाल  
सामाजिक न्याय, दिव्यांगजन कल्याण एवं उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने 76वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। यह दिन हमें अपने संविधान, लोकतंत्र और उन महान स्वतंत्रता सेनानियों को स्मरण करने का अवसर प्रदान करता है, जिन्होंने हमारे देश की आज़ादी और विकास के लिए अपना सर्वस्व अर्पित किया।

मध्यप्रदेश सरकार "सबका साथ-सबका विकास" के संकल्प के साथ सभी वर्गों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। विशेष रूप से, दिव्यांगजन, वंचित वर्गों और किसानों के कल्याण के लिए हमने कई योजनाएं और कार्यक्रम लागू किए हैं। आइए, इस गणतंत्र दिवस पर हम सभी अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक बनें और एक प्रगतिशील समाज के निर्माण के लिए मिलकर कार्य करें। हमारा लक्ष्य एक समावेशी और सशक्त प्रदेश बनाना है, जिसमें हर व्यक्ति के सपने साकार हों।