Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

लाल किले में आयोजित भारत पर्व-2025 में मध्यप्रदेश की दिखेगी अनोखी झलक

48
Tour And Travels

भोपाल
नई दिल्ली के लाल किले में दिनांक 26 से 31 जनवरी तक आयोजित होने वाले भारत पर्व-2025 में मध्यप्रदेश की समृद्ध कला और संस्कृति की झलक दिखाई देगी। भारत पर्व  के माध्यम से प्रदेश की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक समृद्धि व शिल्पकारों की प्रतिभा को प्रदर्शित भी किया जायेगा।

म.प्र. टूरिज्म के स्टॉल में महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग, ओंकारेश्वर मंदिर और सांची स्तूप जैसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों की जानकारी दी जाएगी। हस्तशिल्प और हथकरघा स्टॉल में मध्यप्रदेश के जीआई-टैग उत्पादों और एक जिला-एक उत्पाद (ODOP) की झलक भी दिखेगी। स्टॉल पर इनके साथ गोंड पेंटिंग्स, जरदोजी और चंदेरी-महेश्वरी साड़ी सहित अन्य पारंपरिक कलाकृतियां प्रदर्शन और बिक्री के लिए उपलब्ध होंगी।

मंडप में मध्यप्रदेश के पारम्परिक व्यंजन इंदौरी पोहा-जलेबी, ग्वालियर की बेड़ई पूरी, मुरैना की गजक, भोपाली पान उपलब्ध होंगे। यहाँ 30 जनवरी को गराड़ू चाट और खोपरा पेटीस जैसे व्यंजनों की लाइव किचन आयोजित की जाएगी। इस दिन सांस्कृतिक संध्या में श्री जानकी बैंड की प्रस्तुति भी होगी।