Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

सबालेंका की निगाहें लगातार तीसरा ऑस्ट्रेलियाई ओपन महिला फाइनल जीतने पर

19
Tour And Travels

मेलबर्न
पिछले दो सत्र का ऑस्ट्रेलियाई ओपन खिताब जीतने वाली बेलारूस की आर्यना सबालेंका की निगाहें अब यहां मेलबर्न पार्क में मैडिसन कीज के खिलाफ होने वाले महिला एकल फाइनल में तीसरी ट्रॉफी हासिल करने पर लगी है।

यह ऐसी उपलब्धि है जिसे पिछले 25 साल में कोई महिला खिलाड़ी हासिल नहीं कर पाई है। शीर्ष वरीयता प्राप्त सबालेंका ने यहां 2023 और 2024 में ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब जीता था, इसके अलावा पिछले साल सितंबर में अमेरिकी ओपन ट्रॉफी भी हासिल की थी। 2025 में उनका जीत का रिकॉर्ड 11-0 है।

वहीं 19वीं वरीय कीज 2017 अमेरिकी ओपन में उपविजेता रही थीं और यह उनका दूसरा ग्रैंडस्लैम फाइनल है।