Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

रेप पीड़िता के प्राइवेट पार्ट में मिले सर्जिकल ब्लेड और पत्थर, मुंबई में ‘निर्भया’ जैसी दरिंदगी

46
Tour And Travels

मुंबई
मुंबई में एक 20 वर्षीय महिला ने ऑटो चालक द्वारा दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया है। इस घटना से जुड़ा मामला तब सामने आया जब महिला ने राम मंदिर रेलवे स्टेशन, गोरेगांव से पुलिस को संपर्क किया। नालासोपारा, पालघर की रहने वाली इस महिला ने बताया कि एक ऑटो चालक ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

जांच के दौरान महिला ने खुलासा किया कि वह ऑटो चालक के साथ विरार के अर्नाला बीच गई थी। होटल में पहचान पत्र न होने के कारण उन्हें रात बीच पर ही बितानी पड़ी। महिला का आरोप है कि ऑटो चालक ने वहां उसके साथ दुष्कर्म किया और फरार हो गया।

डर के कारण उठाया खतरनाक कदम
महिला ने बताया कि उसे अपने माता-पिता की नाराजगी का डर था। इस डर के कारण उसने एक सर्जिकल ब्लेड और पत्थर अपने प्राइवेट पार्ट में डाल लिए। दर्द असहनीय होने पर उसने पुलिस और मेडिकल सहायता मांगी। डॉक्टरों ने सर्जरी कर इन वस्तुओं को निकाला।

जांच के दौरान कई खुलासे
महिला ने शुरू में दावा किया कि वह अनाथ है। हालांकि, बाद में उसके पिता ने सामने आकर यह दावा झूठा बताया। उन्होंने पुलिस को यह भी बताया कि 2023 में महिला ने दो अन्य व्यक्तियों के खिलाफ भी दुष्कर्म की शिकायत दर्ज करवाई थी। गहन जांच के बाद पुलिस ने आरोपी ऑटो चालक राज रतन को गुरुवार रात गिरफ्तार कर लिया। मामले की जटिलता को देखते हुए पुलिस अब महिला के बयानों और घटना की सच्चाई की जांच कर रही है।