Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

अब तक खरीदी गई 28 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान, समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी 23 जनवरी तक

33
Tour And Travels

भोपाल
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया है कि न्यूनतम समर्थन मूल्य पर अभी तक 4 लाख 35 हजार 390 किसानों से 28 लाख 48 हजार 823 मीट्रिक टन धान की खरीदी उपार्जन केन्द्रों में हो चुकी है। धान की खरीदी के लिये 1393 उपार्जन केन्द्र बनाये गये हैं। धान का उपार्जन 23 जनवरी 2025 तक किया जायेगा। धान कॉमन का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2300 रूपये और धान ग्रेड-ए का 2320 रूपये है।

जिला बालाघाट में 3 लाख 74 हजार 547, सतना 3 लाख 4 हजार 228, कटनी 2 लाख 80 हजार 206, रीवा 2 लाख 66 हजार 730, जबलपुर 2 लाख 32 हजार 728, सिवनी 1 लाख 75 हजार 162, मण्डला 1 लाख 42 हजार 839, शहडोल 1 लाख 33 हजार 562, मैहर 1 लाख 11 हजार 74, नर्मदापुरम् 1 लाख 4 हजार 867, सिंगरौली 1 लाख 3 हजार 768, पन्ना 84 हजार 448, उमरिया 84 हजार 76, सीधी 82 हजार 767, मऊगंज 69 हजार 684, अनूपपुर 64 हजार 363, नरसिंहपुर 55 हजार 867, दमोह 53 हजार 820, डिंडोरी 32 हजार 614, बैतूल 26 हजार 727, रायसेन 25 हजार 190, सीहोर 19 हजार 893, सागर 10 हजार 217, छिन्दवाड़ा 6 हजार 929, विदिशा 801, भिंड 713, हरदा 543, शिवपुरी 332, अलीराजपुर 51 और झाबुआ जिले में 17 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है।