Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

मुख्यमंत्री जन कल्याण शिविर में आवेदन करते हुए स्वीकृत हुई रामबाई को इंदिरा गांधी वृध्वस्था पेंशन

34
Tour And Travels

उमरिया
 मुख्यमंत्री जन कल्याण पर्व अभियान के तहत आयोजित होने वाले शिविरों में अब आवेदन करने के साथ ही उन्हें योजनाओं का लाभ प्रदाय कर दिया जा रहा है । रामबाई बैगा वार्ड नंबर 2 ने बताया कि उन्होंने शिविर में इंदिरा गांधी वृध्दाावस्था पेंशन योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु आवेदन किया । आवेदन करने के कुछ घंटे बाद मौके पर ही शिविर प्रभारी कंचन तिवारी व्दारा इंदिरा गांधी वृध्दावस्था पेंशन स्वीकृत कर दी गई ।

    उन्होने कहा कि इंदिरा गांधी वृध्दा वस्था पेंशन योजना का लाभ पाने के लिए किसी कार्यालय के चक्कर नही काटने पड़े। शिविर के माध्यम से बिना किसी परेशानी के योजना का लाभ मुझे प्राप्त हो गया। इसके लिए मैं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री डा मोहन यादव को धन्यवाद ज्ञापित करती हूं ।