
फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली इसी साल 11 जनवरी को एक बेटी के माता- पिता बने हैं। इसकी जानकारी खुद विराट ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर फैंस को दी थी। हालांकि विराट और अनुष्का ने अपनी बेटी की पहली झलक दुनिया को नहीं दिखाई थी,जिसका फैंस बेसब्री से इन्तजार कर रहे थे।
फैंस की इस एक्साइटमेंट को देखते हुए अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह अपनी नवजात बेटी और पति विराट कोहली के साथ दिखाई दे रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए अनुष्का ने अपनी बेटी का नाम भी फैंस को बताया है। इस तस्वीर में अनुष्का अपनी गोद में लिए हुई है और अनुष्का एवं विराट अपनी बेटी को प्यार से निहार रहे हैं। अनुष्का शर्मा ने इस खूबसूरत तस्वीर को फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा-‘हम अपनी जिंदगी, प्यार और कृतज्ञता के साथ जी रहे थे, लेकिन जब से हमारे जीवन में यह छोटी वामिका आई है, तब से इसने हमारी जिंदगी को एक नया मोड़ दे दिया है। कभी-कभी केवल कुछ मिनटों में आंसू, हंसी, चिंता और आनंद जैसी भावनाएं अब अनुभव हो जाती हैं। हालांकि, नींद अब मायावी लगती है, लेकिन हमारा दिल खुशियों से भर गया है। आप सबकी दुआओं और अच्छी कामनाओं के लिए धन्यवाद।’