Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

झारखण्ड-पश्चिमी सिंहभूम में गांववालों ने दो माओवादियों को मार गिराया

33
Tour And Travels

रांची.

झारखंड पुलिस ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली है कि पश्चिमी सिंहभूम जिले में दो माओवादियों को मार गिराया गया है। घने जंगल में शवों की तलाश जारी है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि यह घटना शुक्रवार को गुदड़ी ब्लॉक में घटी। कोल्हान रेंज के डीआइजी मनोज रतन चोथे ने कहा, हमें जानकारी मिली कि पीएलएफआई के दो सदस्यों को गांववालों ने मार गिराया। लेकिन अभी तक उनके शव बरामद नहीं किए गए हैं। पुलिस की टीमें शवों की तलाश कर रही हैं।

घने जंगल के कारण उन्हें चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि उन्हें जानकारी मिली थी कि गांववालों ने प्रतिबंधित संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया के क्षेत्र कमांडर मोटा टाइगर को पीट-पीट कर मार डाला। बाद में उन्हें मालूम चला कि पीएलएफआई के एक और सदस्य को उसी दिन मार दिया गया डीआईजी मनोज रतन चोथे ने कहा, शव मिलने के बाद ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

डीजीपी ने किया पश्चिमी सिंहभूम का दौरा
झारखंड डीजीपी अनुराग गुप्ता ने रविवार को पश्चिम सिंहभूम का दौरा किया।उन्होंने जिले में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे माओवादी विरोधी अभियान की समीक्षा की। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा, हमारे राज्य में लगभग 95 प्रतिशत माओवादी समस्या समाप्त हो चुकी है। पश्चिमी सिंहभूम जिले में मात्र चार-पांच फीसदी समस्याएं बची हैं, जिसे जल्द ही दूर कर लिया जाएगा। हमारी कोशिश है कि जल्द से जल्द राज्य को माओवादियों से मुक्त कराया जाए। चाईबासा के गुदड़ी ब्लॉक में माओवादियों के खिलाफ ग्रामीणों के विरोध प्रदर्शन के बारे में डीजीपी से जब सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, यह पहली घटना नहीं है। झारखंड के कई हिस्सों में ग्रामीणों ने माओवादियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है। मुझे लगता है कि यह तब और तेज होगा जब लोग उन्हें बाहर निकाल देंगे।