Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

कलाकारों के हितों का संरक्षण और संवर्धन सरकार की प्राथमिकता – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

26
Tour And Travels

भोपाल

प्रदेश के कलाकारों ने अपनी साधना और हुनर से स्थानीय संस्कृति को जीवित रखा हुआ है। यह कलाकार हमारी असली संपत्ति है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यह बात पचमढ़ी के पंचारण्य हाट बाजार में कही। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का स्वागत स्थानीय कलाकारों ने मनमोहक बधाई और राई नृत्य से किया। बांसुरी वादन के अदभुत वादन से प्रभावित होकर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी 10 कलाकारों को 10-10 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि देने के निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कलाकारों के हितों का संरक्षण और संवर्धन सरकार की प्राथमिकता है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चाट स्टॉल पर टोमैटो सूप का स्वाद चखा। उन्होंने स्टाल संचालन करने वाले रिंकी और सुनील शर्मा को नकद पुरस्कार भी दिया। उन्होंने प्रदेश की स्थानीय शिल्प और अन्य कला उत्पादों की प्रदर्शनी और स्टॉल का अवलोकन किया। स्वयं मिट्टी के चाक पर हाथ आजमाया और शिल्प के आनंद की अनुभूति ली। बेल मेटल से बने उत्पादों की सराहना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी कलाकारों से कुशलक्षेम पूछी और उनको शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने "साउंड एंड लाइट शो" का आनंद उठाया। साथ ही आर्मी बैंड की सुरमई प्रस्तुति का आनंद लिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आर्मी बैंड के टीम मेंबर को 10- 10 हजार रुपए राज्य सरकार की ओर से देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सेना के इन सभी सदस्यों को परिवार सहित एमपीटी की होटल में तीन दिन रुकने का राज्य सरकार का तोहफा भी सम्मान स्वरूप दिया जा रहा है।