Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

चित्रकूट में बोलेरो-ट्रक की सीधी भिड़ंत में छह की मौत, चालक को झपकी आने से हुआ हादसा

33
Tour And Travels

चित्रकूट
 थाना रैपुरा से कुछ ही दूरी में झांसी-मीरजापुर हाईवे 35 पर प्रयागराज से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो की सामने से आ रहे ट्रक से शुक्रवार को सुबह करीब साढ़े पांच बजे भिड़ंत हो गई। जिसमें बोलेरो सवार छह लोगों की मौत हो गई।

पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि बोलेरो में 11 लोग सवार थे। जिसमें छह की मौत होने की खबर है। पांच घायलों को सीएचसी रामनगर में भर्ती कराया गया है। जिनको जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बोलेरो मध्य प्रदेश के छतरपुर जनपद के बताए जा रहे है। यह सभी प्रयागराज से लौट रहे थे। चालक को अचानक झपकी आने से हादसा हुआ है।

42 वर्षीय जमुना पुत्र कामता, उसकी 40 वर्षीय पत्नी फुला, 18 वर्षीय पुत्र राज अहिरवार व 15 वर्षीय आकाश, 65 वर्षीय नन्हे, 45 वर्षीय हरिराम, 45 वर्षीय मोहन, 45 वर्षीय रामू, 50 वर्षीय मंगना व 48 वर्षीय राम स्वरुप यादव सहित एक अज्ञात बोलेरो में सवार थे। सभी निवासी कस्बा व थाना गुलगंज जिला छतरपुर के रहने वाले हैं।

मरने वाले 6 लोगों की पहचान नहीं हो पाई है। कारण है कि जो पांच लोग घायल हैं, उनकी हालत बहुत गंभीर है, कुछ बताने की स्थिति में नहीं हैं। स्वजन के आने का इंतजार किया जा रहा है।