Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

पंजाबियों, कड़ाके की ठंड के लिए हो जाएं तैयार: मौसम विभाग

31
Tour And Travels

पंजाब
पंजाब में नवंबर के महीने में अभी भी हल्की ठंड पड़ रही है, जहां सुबह और शाम को ठंड महसूस होती है, वहीं दोपहर में धूप रहती है , लेकिन अब अगले महीने से मोटी जैकेट और शॉल लेनी होगी क्योंकि दिसंबर के महीने में कड़ाके की ठंड पड़ेगी।

मौसम विभाग ने नवंबर हफ्ते के अंत तक हल्की बारिश की संभावना जताई है, जिससे ठंड और बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक एक हफ्ते में पंजाब के कई जिलों का तापमान 2 से 3 डिग्री तक गिर सकता है, जिससे कड़ाके की ठंड पड़ने की आशंका है।

दिसंबर के पहले हफ्ते बढ़ेगी ठंड
मौसम विभाग के मुताबिक दिसंबर के पहले हफ्ते में ठंड बढ़ेगी। दिसंबर में रात का तापमान 11-12 डिग्री रहता है, अब यह इस स्तर पर पहुंच गया है। आने वाली 25-26 तारीख को धूप रहेगी और 27-28 तारीख को कोहरा रहेगा।