Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

गुजरात जाएंट्स ने तेलुगू टाइटंस को अंतिम सेकेंड के रोमांच में 31-28 से हराया

73
Tour And Travels

नोएडा.
प्रो कबड्डी लीग में गुजरात जाएंट्स ने अंतिम सेकेंड में तेलुगू टाइटंस को 31-28 से हरा दिया। गुजरात की जीत में परतीक दहिया (11), सोमवीर (3) और जीतेंद्र यादव हीरो बनकर उभरे। यह सोमवीर ही हैं, जिन्होंने अंतिम रेड पर आशीष नरवाल को सुपर टैकल गुजरात की जीत पक्की की। आशीष ने सात अंक जुटाए जबकि विजय मलिक (15) ने शानदार खेल दिखाया लेकिन उन्हें निराशा हाथ लगी।

जाएंट्स ने अच्छी शुरुआत करते तीन मिनट में हुए 4-1 की लीड ले ली। जाएंट्स ने जल्द ही स्कोर 3-4 कर दिया। इसके बाद आशीष ने जीतेंद्र का शिकार कर स्कोर बराबर कर दिया। 5-5 के स्कोर पर परतीक डू ओर डाई रेड पर आए और अंक लेकर लौटे। इसके बाद मोहित ने ऐसी ही रेड पर आशीष को लपक 10 मिनट की समाप्ति तक गुजरात को 7-5 से आगे कर दिया। ब्रेक के बाद परतीक आउट ऑफ बाउंड हुए, लेकिन जीतेंद्र ने अगली रेड पर मंजीत का शिकार कर फासला बनाए रखा।

गुजरात के डिफेंस ने किया काम
इसके बाद गुजरात के डिफेंस ने आशीष को भी लपक लिया। अब फासला 4 का हो गया था। टाइटंस के डिफेंस ने परतीक को आउट कर विजय को रिवाइव करा लिया। आते ही विजय ने फासला 2 का कर दिया। 30 मिनट बाद गुजरात 23-21 से आगे थे लेकिन टाइटंस डू ओर डाई पर खेल रहे थे। ब्रेक बाद शंकर ने डू ओर डाई रेड पर गुमान को डैश कर फासला 1 का किया लेकिन सोमवीर ने आशीष को आउट कर स्कोर 24-22 कर दिया। परतीक ने शंकर को गच्चा देकर फासला 3 का किया और अपना सुपर-10 भी पूरा किया। विजय ने फिर दो अंक की रेड के साथ फासला 1 का कर दिया।

18वें मिनट में स्कोर रहा बराबर
18वें मिनट में आशीष ने स्कोर 26-26 किया जो परतीक की रेड पर दोनों टीमों को एक-एक अंक मिलने के बाद बराबर ही रहा। गुजरात के लिए हालांकि सुपर टैकल आन हो गया था। सोमवीर ने फिर विजय को सुपर टैकल कर 29-27 की लीड दिला दी। हिमांशु आए और पूरा समय बर्बाद दिया। आशीष ने हालांकि अगली रेड पर फासला 1 का कर दिया। हिमांशु ने फिर पूरा समय लिया। आशीष आए लपक लिए गए। इस तरह गुजरात ने एक रोमांचक मुकाबला अपने नाम कर लिया।