Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

पंजाब में जल्द ही 3 नए हाईवे भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत बनाए जा रहे हैं, बढ़ सकते है जमीनों के दाम

47
Tour And Travels

पंजाब
हरियाणा के साथ लगते पंजाब में जल्द ही 3 नए हाईवे बनने जा रहे हैं। ये 3 नए हाईवे भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत बनाए जा रहे हैं। ये हाईवे पानीपत से डबवाली हाईवे, हिसार से रेवाड़ी हाईवे और अम्बाला से दिल्ली हाईवे  के बीच बनाए जा रहे हैं। केंद्र ने इन तीनों नेशनल हाईवे के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इससे जीटी रोड पर आवाजाही का बोझ भी कम हो जाएगा।

इस बीच खास बात ये सामने आई है कि इन प्रोजेक्टों के साथ लगते पंजाब के कई इलाकों में जमीनों के रेट भी आसमान को छू सकते हैं। जमीनों के रेट बढ़ने से कईयों को लाभ होगा। गौरतलब है कि,  अम्बाला और दिल्ली के बीच यमुना के नया हाईवे बनने से चंडीगढ़ और दिल्ली की दूरी 2 से ढाई घंटे कम हो जाएगी। नए हाईवे के इस्तेमाल दिल्ली और हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर बीच आवाजाही के लिए किया जाएगा।

वहीं नई दिल्ली से अम्बाला तक नया हाईवे बनाया जाएगा, जिसे पंचकूला से यमुनानगर तक एक्सप्रेसवे के जरिए जोड़ा जाएगा। पानीपत से चौटाला गांव तक नया ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे बनाया जाएगा। यह बीकानेर से मेरठ तक सीधा सम्पर्क बनाएगा। जानकारी के मुताबिक केंद्र सरकार ने इन नेशनल हाईवे की मंजूरी दे दी है। रिपोर्ट मंजूर होते ही जल्द ही टैंडर जारी करके हाईवे बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। बताया जा रहा है कि नेशनल हाईवे अथारिटी ऑफ इंडिया (NHAI) के अधिकारी डीपीआर तैया करना शुरू कर देंगे।