Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

मंत्री डॉ. रवजोत सिंह बोले – तुरंत निपटारा किया जाए सुधार ट्रस्टों के लंबित मामलों का

38
Tour And Travels

चंडीगढ़.
स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने राज्य में सुधार ट्रस्टों के लंबित मामलों का तुरंत समाधान करने का आह्वान किया है। उन्होंने शहरों के सुनियोजित विकास को सुनिश्चित करने और शहरी निवासियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए ट्रस्टों और संबंधित संस्थाओं के बीच मजबूत समन्वय की आवश्यकता पर भी जोर दिया। डॉ. रवजोत सिंह ने आज चंडीगढ़ के नगर भवन में आयोजित बैठक के दौरान राज्य के सभी सुधार ट्रस्टों के चेयरमैन और ईओ के साथ ट्रस्टों से संबंधित प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की।

उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर पर कुशल प्रशासन प्रदान करने के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुरूप सुधार ट्रस्ट स्थानीय निकाय विभाग का एक महत्वपूर्ण घटक है। बैठक के दौरान, डॉ. रवजोत सिंह ने सुधार ट्रस्टों के चेयरमैनों द्वारा उठाई गई चिंताओं को सुना और ट्रस्टों के सामने आने वाले विभिन्न मुद्दों को हल करने के लिए मौके पर ही दिशा-निर्देश दिए।

डॉ. रवजोत सिंह ने अधिकारियों से सुधार ट्रस्टों को मजबूत करने के लिए चेयरमैनों को आवश्यक सहायता प्रदान करने का आग्रह किया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि शहरों के विकास के लिए इन ट्रस्टों को वित्तीय रूप से सशक्त बनाया जाना चाहिए। बैठक में स्थानीय निकाय विभाग के निदेशक गुरप्रीत सिंह खैरा, संयुक्त निदेशक जगदीप सहगल और विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद थे।