Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

मुख्यमंत्री सैनी सिरसा में सरसाई नाथ मेडिकल कॉलेज के लिए भूमि पूजन करेंगे, प्रशासन की तैयारियां पूरी

28
Tour And Travels

सिरसा
जिले में बनने वाले सरसाई नाथ मेडिकल कॉलेज के भूमि पूजन को लेकर प्रशासन की तैयारियां पूरी हो चुका है। 21 नवंबर को मुख्यमंत्री सिरसा में सरसाई नाथ मेडिकल कॉलेज के लिए भूमि पूजन करेंगे। मुख्यमंत्री के साथ  स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव भी शिरकत करेगी।

मीडिया से बातचीत करते हुए सिरसा के अतिरिक्त उपायुक्त लक्षित सरीन ने बताया कि 21 नवंबर मुख्यमंत्री सिरसा आएंगे और सरसाई नाथ मेडिकल कॉलेज के लिए भूमि पूजन करेंगे। इसके साथ सीएम जनसभा को भी संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि उनके साथ स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव सहित अन्य शिरकत करेंगे। उन्होंने बताया कि इसके अलावा मुख्यमंत्री का और कहीं कोई कार्यक्रम नहीं है।