भारत ने कोविड टीकाकरण अभियान के 228वें दिन नया कीर्तिमान बनाया आज 7 बजे तक अब तक सबसे ज्यादा 1.04 करोड़ खुराकें लगाई गईं

एक महत्वपूर्ण उपलब्धि में, एक दिन में एक करोड़ टीका लगाए जाने के पांच दिन बाद, आज टीके की 1.04 करोड़ से ज्यादा (1,04,42,184) खुराकें लगाई गईं। आज भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज अपने 65 करोड़ (65,12,14,767) के ऐतिहासिक स्तर को पार कर गया है।
यह शाम 7 बजे की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार है। आज देर रात तक दिन की अंतिम रिपोर्ट तैयार होने के साथ दैनिक टीकाकरण के आंकड़े और बढ़ने की उम्मीद है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री मनसुख मंडाविया ने पांच दिन के अंतर पर लगातार दूसरे दिन एक करोड़ से ज्यादा खुराकें लगाने की उपलब्धि प्राप्त होने पर पूरे देश की प्रशंसा की।
देश ने स्थापित किया नया कीर्तिमान!
PM @NarendraModi जी के #SabkoVaccineMuftVaccine अभियान ने 1.09 करोड़ से अधिक डोज के अपने पिछले कीर्तिमान को तोड़ते हुए आज नया कीर्तिमान बनाया। देश में आज इससे अधिक टीके अब तक लग गए हैं और यह संख्या लगातार बढ़ रही है।
सभी देशवासियों को बधाई! pic.twitter.com/0cqUTxalfw
— Mansukh Mandaviya (@mansukhmandviya) August 31, 2021
उन्होंने टीके की 50 करोड़ से ज्यादा पहली खुराक लगाने की महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त करने में सहायता करने के लिए कोरोना यौद्धाओं के कठिन परिश्रम और नागरिकों की तत्परता की भी सराहना की।
Another milestone achieved in the world’s largest vaccination drive under PM @NarendraModi ji.
50 crore people received their first #COVID19 vaccine dose.
I applaud the hard work of COVID warriors & diligence of citizens in helping achieve this momentous feat 👏#50crBaahubali pic.twitter.com/5LycWu7Qst
— Mansukh Mandaviya (@mansukhmandviya) August 31, 2021
जनसंख्या के प्राथमिकता वाले समूहों के आधार पर टीके की खुराक कवरेज को निम्नानुसार अलग किया गया है:
| कुल टीकाकरण खुराकों का विस्तार | ||
| स्वास्थ्यकर्मी | पहली खुराक | 1,03,58,383 |
| दूसरी खुराक | 83,89,866 | |
| अग्रिम पंक्ति के कर्मचारी | पहली खुराक | 1,83,23,410 |
| दूसरी खुराक | 1,32,25,370 | |
| 18-44 वर्ष आयु वर्ग | पहली खुराक | 25,32,89,059 |
| दूसरी खुराक | 2,85,62,650 | |
| 45-59 वर्ष आयु वर्ग | पहली खुराक | 13,16,49,547 |
| दूसरी खुराक | 5,49,49,421 | |
| 60 वर्ष से ऊपर | पहली खुराक | 8,72,83,530 |
| दूसरी खुराक | 4,51,83,531 | |
| कुल लगाई गई पहली खुराक | 50,09,03,929 | |
| कुल लगाई गई दूसरी खुराक | 15,03,10,838 | |
| कुल | 65,12,14,767 | |
टीकाकरण अभियान में आज की उपलब्धि, जनसंख्या के प्राथमिकता वाले समूहों के आधार पर वर्गीकरण, इस प्रकार है:
देश में सबसे ज्यादा जोखिम वाले जनसंख्या समूहों को कोविड-19 से बचाने के एक उपकरण के रूप में टीकाकरण अभियान की उच्चतम स्तर पर नियमित समीक्षा और निगरानी की जाती है।
****