Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचा भारत, जापान को दी 2-0 से मात

37
Tour And Travels

राजगीर
बिहार के राजगीर में खेले जा रहे एशियन महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में भारत ने जापान पर 2-0 की जीत हासिल कर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। राजगीर हॉकी स्टेडियम में एशियन महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के दूसरे सेमीफाइनल में भारत और जापान के बीच काफी कड़ा मुकाबला हुआ। पहले क्वार्टर में दोनों टीमें एक-दूसरे को परखती नजर आई। दूसरे क्वार्टर में दोनों टीमों ने एक-दूसरे पर जोरदार हमला किया। हालांकि, भारत ने अधिकतर समय तक गेंद को अपने कब्जे में रखते हुए जापान पर दबाव बनाए रखा लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद मेहमान टीम ने अपना गोल पोस्ट सुरक्षित रखा। तीसरे क्वार्टर में भी दानों टीमें स्कोर इस गतिरोध तोड़ने में कामयाब नहीं हो सकी। नवनीत कौर (48′) ने आखिरी क्वार्टर में स्पॉट से गोल करके गतिरोध को तोड़ा और भारत को शून्य के मुकाबले एक गोल से आगे कर दिया। इसके बाद भारतीय टीम ने लगातार जापान पर हमले किए और इसका सकारात्मक परिणाम उन्हें 56वें मिनट में मिला। भारतीय खिलाड़ी लालरेमसियामी (56′) ने गोल करके भारत का स्कोर 2-0 कर दिया। फाइनल में भारत का मुकाबला बुधवार को चीन से होगा।