Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

आजादी के अमृत महोत्सव के हिस्से के रूप में श्रीरामेश्वर तेली ने 75 प्रतिष्ठित नागरिकों को सम्मानित किया

94
Tour And Travels

भारत की स्वतंत्रता के 75 वर्ष मनाने की भारत सरकार की पहल के रूप में चल रहे ‘आज़ादी का अमृत महोत्सव’ के हिस्से के रूप में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस और श्रम और रोजगार राज्य मंत्री श्री रामेश्वर तेली ने असम के शिवसागर, जोरहाट और गोलाघाट जिलों के 75 प्रतिष्ठित नागरिकों को 25 अगस्त, 2021 को ओएनजीसी कार्यालय परिसर, नजीरा में सम्मानित किया।

इस अवसर पर बोलते हुए श्री तेली ने कहा कि भारत की स्वतंत्रता को आज़ादी अमृत महोत्सव के रूप में मनाने का विचार भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा संकल्पित किया गया है। भारत की स्वतंत्रता के इस महत्वपूर्ण वर्ष को मनाने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानियों, कृषि, विज्ञान, खेल, शिक्षा और समाज सेवा सहित राष्ट्र के विकास के विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाले प्रतिष्ठित व्यक्तियों को सम्मानित किया गया है।

कार्यक्रम में असम के राजस्व और आपदा प्रबंधन मंत्री, पहाड़ी क्षेत्र विकास, खान और खनिज मंत्री श्री जोगेन मोहन और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।