Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

हरियाणा के करनाल में हत्या का एक सनसनीखेज मामला, चाकू से गोदकर युवक की हत्या

35
Tour And Travels

करनाल
हरियाणा के करनाल में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। शहर के तरावड़ी के दया नगर के रहने वाले सन्नी नामक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। खबर लिखे जाने तक हत्या का मकसद और हत्यारों का पता नहीं चल पाया है। सन्नी (32) अपने साले से फोन पर बात करने के बाद पास के तखाना गांव चला जाता है। वहां पर किसी व्यक्ति के साथ उसकी कहासुनी हो जाती है। इसके बाद उसकी चाकुओं से गोद कर हत्या कर दी गई।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज द‍िया। अभी तक हत्या की वजह और हत्यारे का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

घटना की जानकारी देते हुए मृतक की पत्नी ने बताया, “वह बाइक लेकर किसी से मिलने के लिए गए थे। वहां पता नहीं क्या हुआ, उन लोगों ने इनकी हत्या कर दी।” मृतक की पत्नी ने दो लोगों के नाम बताए, जो इसके पीछे हो सकते हैं। सन्नी का किसी से कोई पुराना झगड़ा नहीं है।”

घटना की जानकारी देते हुए मृतक के परिवार के एक सदस्य ने बताया, “ संद‍िग्धा तखाने गांव के रहने वाले हैं। वे इसे घर से बुला के ले गए थे। सन्नीय के साले को पता है कि वे लोग कौन हैं। यहां से बुला कर ले गए और घर पर ले जाकर सन्नी की हत्या कर दी। मृतक के दो छोटे बच्चे हैं।

मृतक के एक अन्य परिजन बताते हैं, “वह किसी से मिलने गया था। उसके बाद उसका किसी से विवाद हुआ और चाकू गोदकर उसकी हत्या कर दी गई।

इस मामले की जांच कर रहे पुल‍िस अधि‍कारी सुखविंदर सिंह ने बताया, “मेरे पास डॉक्टर का फोन आया था कि किसी व्यक्ति की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई है। घटना की जानकारी मिलते ही मैं यहां पहुंचा। यहां आने पर घटना के बारे में पता चला। पुलिस में मामला दर्ज कर लिया गया है। दोषियों को पकड़ने की कार्रवाई की जा रही है।