Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

मध्य प्रदेश में दिवाली के बाद से सर्द हुई रातें, इन जिलों में लुढ़का पारा

30
Tour And Travels

भोपाल

मध्य प्रदेश में सर्द बढ़ते ही कम्बल और रजाई निकल गए हैं। अधिकांश जिलों में रात के तापमान में गिरावट होने पर ठिठुरन बढ़ गई। मौसम विभाग ने आशंका जताई है कि आगामी कुछ दिनों तक प्रदेश के अधिकांश जिलों में मौसम इसी प्रकार शुष्क बना रहेगा।

गुरूवार को कई शहरों का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री के करीब और उससे कम दर्ज किया गया है। जिससे माना जा रहा है कि आगामी दिनों में ठंड और बढ़ सकती है।मौसम विभाग के मुताबिक, भोपाल में दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री से ज्यादा दर्ज हुआ। वहीं रात के न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिली है।

बता दें, फिलहाल प्रदेश के दक्षिणी और पूर्वी हिस्से में बने सर्कुलेशन सिस्टम के कारण नमी आ रही है। हालांकि इसका असर बारिश के रूप में नहीं देखने को मिलेगा। साथ ही भोपाल सहित अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहेगा। राजधानी में मौसम साफ रहने से रात का पारा भी गिरने के आसार है।