Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

राजस्थान-दौसा में गुर्जर दीपावली मिलन में किरोड़ीलाल ने गलतियों की मांगी माफी

45
Tour And Travels

दौसा.

दौसा गुर्जर समाज के दीपावली स्नेह मिलन समारोह में उन्होंने कहा कि मैं किरोड़ीलाल मीणा नहीं बल्कि किरोड़ी सिंह बैंसला हूं और मेरा छोटा भाई सचिन पायलट है इसलिए गुर्जर समाज से आशीर्वाद लेने के लिए आप सबके बीच आया हूं। मैंने सुना है कि गुर्जर समाज जिसे सबसे पहले आशीर्वाद देता है, हमेशा उसके साथ रहता है।

आशीर्वाद होटल में मीडिया से रूबरू होते हुए किरोड़ी ने कहा कि यदि दौसा विधानसभा उपचुनाव में यदि भाजपा जीती है तो मेरा और गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम का प्रमोशन होगा। गुर्जर मतदाता हमेशा भाजपा के साथ रहा है और अब भी भाजपा के साथ में है। लोकगीत पर डांस करने की बात पर उन्होंने कहा कि ये मेरी पुरानी आदत है जवानी से ऐसा करता आ रहा हूं। महिलाएं कहती हैं, नाच बाबा और नाचने से वोट मिल जाते हैं। डोटासरा के भवानी जाग गई वाले तंज पर किरोड़ी ने कहा कि भवानी जाग गई है इसलिये अब चुनाव में जीतेंगे। पूर्व मंत्री रघु शर्मा के बयान को लेकर उन्होंने कहा कि  हमने ब्राह्मण को तो मुख्यमंत्री बना रखा है।