Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

वीरेंद्र सचदेवा ने यमुना नदी की सफाई को लेकर आम आदमी पार्टी और प्रदेश सरकार पर हमला बोला

41
Tour And Travels

नई दिल्ली
भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने यमुना नदी की सफाई को लेकर आम आदमी पार्टी और प्रदेश सरकार पर हमला बोला है और कहा है कि छठ पूजा नजदीक है और हमारी माताएं और बहनें यमुना जी में भगवान सूर्य की आराधना करने या अर्घ्य देने आएंगी, वो यमुना जी में कैसे डुबकी लगा पाएंगी।
श्री सचदेवा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स ’पर कहा, “दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय जी ने मेरे स्वास्थ्य की कामना की है। मैं उनका धन्यवाद देता हूँ, लेकिन मैं उनसे कहना चाहता हूँ कि मेरे लिए मेरे स्वास्थ्य से ज्यादा ज़रूरी है यमुना जी की सफाई। छठ पूजा नजदीक है, और हमारी माताएँ-बहनें जो यमुना जी में भगवान सूर्य की आराधना करने या सूर्य को अर्घ्य देने जाएँगी, वे किस तरह से माँ यमुना में डुबकी लगा पाएँगी? उन्होंने कहा , मेरी एक डुबकी ने बता दिया कि आप की भ्रष्ट सरकार ने माँ यमुना का क्या हाल कर रखा है। मैं अपनी दिल्ली की माताओं-बहनों और समस्त दिल्लीवासियों से कहना चाहता हूँ कि अब समय आ गया है जब हमें इस भ्रष्ट सरकार से मुक्ति लेनी होगी। केजरीवाल द्वारा प्रायोजित इस भ्रष्टतंत्र का अंत हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए।
उल्लेखनीय है कि श्री सचदेवा ने गत बुधवार को दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मौजूदा मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना तथा आप नेताओं को चुनौती देते हुए यमुना में डुबकी लगाई थी, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई थी और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था।