Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

आज CM हेमंत 498 सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारियों को बांटेंगे नियुक्ति पत्र, धुर्वा स्थित प्रोजेक्ट भवन में होगा कार्यक्रम

40
Tour And Travels

रांची
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड अनुबंध आधारित 498 सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारियों को नियुक्ति-पत्र देंगे।

जानकारी के मुताबिक कार्यक्रम प्रोजेक्ट भवन के सभागार में सुबह 11:30 बजे से शुरू किया जाएगा। यह कार्यक्रम धुर्वा स्थित प्रोजेक्ट भवन में आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 498 सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारियों को नियुक्ति-पत्र वितरित करेंगे।

बता दें कि कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 76 नवनियुक्तों को नियुक्ति पत्र सौंपा था। इनमें झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद में 35 लॉ एग्जीक्यूटिव, 4 एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, 21 अस्सिटेंट इंजीनियर और 10 स्कूल मैनेजर तथा झारखंड भवन नई दिल्ली तथा मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग में 6 कर्मी शामिल थे। नियुक्ति पत्र प्रदान कर हेमंत सोरेन ने उन्हें सरकार के अभिन्न अंग के रूप में जुड़ने के लिए शुभकामनाएं दी।