Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

अमेरिका को फिर से असाधारण रूप से समृद्ध बनाने की मेरी योजना :ट्रम्प

51
Tour And Travels

वाशिंगटन
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सत्ता में आने पर पारस्परिक कर लगाने का संकल्प लेते हुए  आरोप लगाया कि सभी प्रमुख देशों में से भारत विदेशी उत्पादों पर सबसे अधिक शुल्क लगाता है।

ट्रम्प ने डेट्रायट में प्रमुख आर्थिक नीति पर अपने भाषण में कहा, ‘‘शायद अमेरिका को फिर से असाधारण रूप से समृद्ध बनाने की मेरी योजना का सबसे महत्वपूर्ण तत्व पारस्परिकता है। यह एक ऐसा शब्द है जो मेरी योजना में बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि हम आम तौर पर शुल्क नहीं लगाते हैं। मैंने वह प्रक्रिया शुरू की थी वैन तथा छोटे ट्रक आदि के साथ…वह बहुत बढ़िया थी। हम वास्तव में शुल्क नहीं लगाते हैं। चीन 200 प्रतिशत शुल्क लगाएगा। ब्राजील बड़ा शुल्क वसूलता है। हालांकि इनमें से सबसे अधिक शुल्क भारत लेता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘भारत बहुत अधिक शुल्क लेता है। भारत के साथ हमारे बहुत अच्छे संबंध हैं। मेरे भी हैं। खास तौर पर नेता (प्रधानमंत्री नरेन्द्र) मोदी के साथ। वे एक महान नेता हैं। महान व्यक्ति हैं। वास्तव में महान व्यक्ति हैं। उन्होंने बहुत बढ़िया काम किया है, लेकिन वे शायद काफी शुल्क लेते हैं।’’

ट्रम्प की यह टिप्पणी इस सप्ताह की शुरुआत में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रशंसा के बाद आई है। ट्रंप ने मोदी को ‘‘सबसे अच्छा इंसान’’ करार देते हुए भारतीय नेता को अपना मित्र बताया था। अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन उम्मीदवार ट्रम्प ने कहा था कि मोदी के साथ उनके ‘‘बहुत अच्छे संबंध’’ हैं।

पहले कार्यकाल में व्यापार का उपयोग कर युद्ध फैलने से रोका: ट्रंप

 अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति और राष्ट्रपति पद के लिये रिपब्लिकन पार्टी से उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्होंने अपने पहले कार्यकाल में अन्य देशों पर दबाव बनाने के लिए व्यापार उपकरणों का उपयोग करके युद्ध को फैलने से रोका।
श्री ट्रम्प ने डेट्रॉइट इकोनॉमिक क्लब में टिप्पणी करते हुए  कहा, 'मैंने कई युद्धों को शुरू होने से रोका है। मुझे इस पर बहुत गर्व है। मैं व्यापार का उपयोग करता हूं। मैंने उनको व्यापार की धमकी दी और कहा कि आप अमेरिका के साथ व्यापार नहीं करने जा रहे हैं।"
श्री ट्रम्प ने कई बार कहा है कि अगर वह नवंबर का चुनाव जीतते हैं तो निर्वाचित राष्ट्रपति के रूप में वह यूक्रेन संघर्ष का समाधान जल्द से जल्द करने में सक्षम होंगे।